‘अभियान कैपिटल’ के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। क्षेत्र के वित्तीय परिदृश्य को मजबूती देने के उद्देश्य से शनिवार, 16 मई 2026 को ‘अभियान कैपिटल (इण्डिया) प्राइवेट लिमिटेड’ फाइनेंस कंपनी के नए कार्यालय का रींगस में विधि-विधान के साथ भव्य उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार कुमावत एवं नगर पालिका रींगस के पूर्व पार्षद कॉर्पोरेटर महेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर संस्थान के नए कार्यालय का शुभारंभ किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कंपनी के उच्च अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर अभियान कैपिटल कंपनी के कई उच्च अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें:
मिहिर वैष्णव (जोन्ज़ल हेड / Zonal Head)
कैलाश त्रिवेदी (एरिया मैनेजर / Area Manager)
प्रहलाद कुमार मौर्य (ब्रांच मैनेजर / Branch Manager) शामिल थे।
सभी अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया और कंपनी की लोक-कल्याणकारी वित्तीय योजनाओं व भविष्य की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी साझा की।
नई शाखा
कंपनी प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रींगस में इस नई शाखा का संचालन टैगोर कॉलेज के पास, बालाजी विहार कॉलोनी (भैरु जी मोड़, रींगस) स्थित कार्यालय से किया गया, जहाँ स्थानीय नागरिकों को बेहतर वित्तीय सेवाएं मिल सकेंगी। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिक श्रवण कुमार, महेंद्र सिंह,कमल कुमार और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।