जैन विश्व भारती में तुलसी ऑडिटोरियम का भव्य लोकार्पण सम्पन्न

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । जैन विश्व भारती परिसर मे ‘तुलसी ऑडिटोरियम’ का भव्य लोकार्पण युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर लोकार्पणकर्ता दिलीप सुराणा, चैयरमेन, माइक्रो लैब्स लिमिटेड, जैन विश्व भारती के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह अत्याधुनिक ऑडिटोरियम विशेष रूप से सांघिक कार्यक्रमों, संगोष्ठियों, सांस्कृतिक आयोजनों एवं प्रेरणादायी सभाओं को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया गया है। लगभग 200 व्यक्तियों की बैठने की क्षमता वाला यह सभागार भविष्य में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा। यह भव्य सभागार माइक्रो लैब्स लिमिटेड बैगलौर के सौजन्य से निर्मित किया गया है। सभागार के निर्माण में दिलीप, आनंद सुराणा की विशेष प्रेरणा रही। इस अवसर पर जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, मुख्य न्यासी जयन्तीलाल सुराणा, मंत्री सलिल लोढा, संरक्षक भागचंद बरड़िया, संस्थान कुलपति प्रो. बच्छराज दुगड़, न्यासी मूलचंद नाहर परिसर संयोजक धरमचंद लुंकड़ आदि ने सुराणा परिवार का अभिनंदन किया।

You might also like