विधायक बुडानिया ने कांग्रेस के नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का किया स्वागत, दी बधाई

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने कांग्रेस के नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का अपने निज निवास पर साफा पहनाकर स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। विधायक बुड़ानिया ने कहा वार्ड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की मजबूत एवं अहम कड़ी है मोहल्ले की हर समस्या, हर जरूरतमंद की आवाज पहुंचाना आपकी जिम्मेदारी है। बुड़ानिया ने सभी अध्यक्षों से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। विधायक बुड़ानिया ने एक-एक करके सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाया और मिठाई खिलाकर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। साफा सम्मान पाकर अध्यक्षों के चेहरे खिल उठे, सभी ने विधायक बुड़ानिया का आभार जताया और संगठन के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का वादा किया। अध्यक्षों ने कहा विधायक द्वारा दिया गया यह सम्मान हमारा हौसला बढ़ाने वाला है अब दोगुनी ऊर्जा के साथ वार्ड में काम करेंगे। वार्ड स्तर पर नई टीम बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर हरिसिंह बेनीवाल, मानसिंह सैनी, कुंदन सैनी, दिनेश खंडेलवाल, पं. गोपाल शास्त्री, बाबूलाल सैनी, बूंदे खां, प्रकाश खेरवा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष योगेश वर्मा, हर्ष शर्मा, सुल्तान जांगिड़, आसिफ इक़बाल, दर्श स्वामी, मोहित भाटी, विकास पंवार, संजय सैन, गजानंद जांगिड़, चोरुलाल, दूनीराम, किशन सैनी, इरशाद खान, जुबेर गौरी, धर्मेंद्र सैनी, अब्दुल सतार, लियाकत अली, राकेश कुमार, सेडुराम, सुनील सैनी, आरिफ तेली, बसीर खाँ, हामिद खान, भगवान दास, पूर्णाराम, मुनीर खान, मांगीलाल, चंद्रभान, गुलाब नबी, राशिद आदि का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

You might also like