डाक कावड़ पहुंचने पर किया भव्य रुद्राभिषेक

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। महाकाल भक्त मंडल श्रीमाधोपुर के रोहित पटवा ने बताया कि पीपलेश्वर महादेव के मंदिर में सावन मास में महाकालेश्वर से डाक कावड़ लेकर पहुंचने पर भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। महाकाल भक्त मंडल के नितेश गर्ग द्वारा 155 वां श्रृंगार अर्द्ध नारीश्वर का किया गया, वही सिंधी धर्मशाला के शिवमन्दिर में जटा धारी भूतनाथ का श्रृंगार का दोनों जगह नितेश गर्ग ने श्रृंगार किया। काफी समय से शहर में महाकाल की झांकी सजाते है। गर्ग को काफी संख्या में लोग पसंद भी करने लगे है। सायं 8 बजे पीपलेश्वर महादेव पटव्वो के मोहल्ले श्रीमाधोपुर में अर्द्ध नारीश्वर के दर्शन करने काफी संख्या में लोग ईष्ट मित्रों सहित दर्शन करने पहुंचे। ज्ञात रहे सावन के चौथे सोमवार 24 अगस्त को 56 भोग की झांकी और 501 दीपकों से सामूहिक महाआरती होगी। मंडल के मुकेश कुमार ने सभी क्षेत्र वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने और दर्शन करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर जटाधारी शिव श्रृंगार हर हर मंडल श्रीमाधोपुर सुशील कुमावत, राकेश तिवाड़ी, सुरेश बागरियावासवाले, बालकृष्ण प्रजापत, मुकेश चौधरी, खेताराम चौधरी, शंभू पातलिया, किशोर प्रजापत, श्रृंगारकर्ता नितेश गर्ग सहित कई भक्त मौजूद थे।

You might also like