संयुक्त पंचायती राज मंत्रालय के अधिकारी अमित अग्रवाल का भव्य स्वागत

प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । संयुक्त पंचायतीराज मंत्रालय नई दिल्ली में कार्यरत अमित अग्रवाल के पहली बार अपने पैतृक गांव मंढा आगमन पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव में बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत जुलूस निकाला गया। ग्राम पंचायत मंढा पहुंचने पर प्रशासक नेमसिंह चौहान ने अमित अग्रवाल का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अशोक का पौधा भी रोपित किया। ग्रामीणों ने अमित अग्रवाल की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर शीशराम यादव, अधिशासी अभियंता रमजान अली खान, विकास अधिकारी रामनिवास झाझड़िया, ग्राम विकास अधिकारी गणेश डूकिया ,जितेंद्र सिंह सहित ग्राम के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You might also like