समिति द्वारा गौशाला में हरा चारा दिया गया

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में देवकिशन स्मृति सेवा समिति द्वारा गौशाला प्रबंधन के अनुरोध पर आज गुरूवार को निर्जला एकादशी के पुनित अवसर पर चूरु रोड़ स्थित पिंजरापोल गौशाला में एक पिक अप हरा चारा प्रदान किया गया। गौशाला के प्रबंधक रामदेव पारीक ने समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके अनुरोध पर सहयोग के लिए समिति सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर समिति के विश्वनाथ सोनी, योगाचार्य सांवरमल जांगीड़, नरोत्तम लाल सोनी, देवेन्द्र कुमार यादव, वैध लक्ष्मीनारायण शर्मा, अरुण कुमार शर्मा सीए, भुवनेश कुमार इन्दौरिया सीए व गौशाला के स्टाफ उपस्थित थे।

You might also like