माहेश्वरी सभा ट्रस्ट का रजत जयंती समारोह आयोजित, हुए विभिन्न कार्यक्रम

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । माहेश्वरी सभा ट्रस्ट का रजत जयंती समारोह माहेश्वरी भवन के सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम में ट्रस्टी काशीप्रसाद झंवर, ललित झंवर, महेंद्र झंवर, रमेश पेड़ीवाल, भामाशाह विजय पेड़ीवाल, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि मंचस्थ अतिथि थे। कार्यक्रम के अंतर्गत रतनगढ़ माहेश्वरी गौरव सम्मान से हरिप्रसाद झंवर एवं राधाकिशन झंवर को सम्मानित किया गया। इनका सम्मान क्रमश: काशीप्रसाद झंवर व जय झंवर ने प्राप्त किया। वहीं भवन में लिफ्ट एवं नए आठ रूम की आधारशीला भी रखी गई। एक जुलाई से भवन में ये विकास कार्य शुरू होंगे। स्थानीय कमेटी के नरेंद्र झंवर ने माहेश्वरी सभा ट्रस्ट द्वारा किए गए विकास एवं सेवा कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं युवा मंडल द्वारा तैयार किए गए डॉक्यूमेंट्री फिल्म के अंतर्गत ट्रस्ट के 25 सालों के सफर को उपस्थित लोगों के समक्ष प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। मंचस्थ अतिथियों ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सर्वसमाज के हितार्थ किए जा रहे कार्य से क्षेत्र के हजारों लोग लाभांवित हुए हैं। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा पिछले तीन साल से चल रहे प्रतिमाह निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रस्ट ने अब तक 40 शिविर लगाए हैं तथा दो 200 लोगों को आखों की रोशनी देने में अपना योगदान प्रदान किया है। भगवान शंकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं महिला मंडल द्वारा गणेश वंदना व स्वागत गीत से शुरू हुए कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों एवं राधा हिंदूस्तानी व अवंतिका हिंदूस्तानी ने भवई नृत्य, चरकूला नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथियों ने पुरूषोत्तमलाल ललित झंवर, मुरलीधर नारायणप्रसाद झंवर, ताराचंद रामनिवास पेड़ीवाल, प्रेमचंद लाहोटी, रामचंद्र काशीप्रसाद झंवर, हरीकिशन जय झंवर, मदनलाल बलदेवप्रसाद तापड़िया को भामाशाह पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं 75 वर्ष से अधिक उम्र के समाज के रूकमानंद तापड़िया, सीतादेवी तापड़िया, श्रीकृष्ण लाहोटी, कमला चांडक, किरण तापड़िया, शारदादेवी झंवर, कौशल्यादेवी लाहोटी व कांता जाजू को वयोवृद्ध सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में रतनगढ़ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल ने आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया। गौड़ ब्राह्मण सेवा समितिके अध्यक्ष जयप्रकाश ताम्रायत, खांडल विप्र महासभा के अध्यक्ष बद्रीप्रसाद बणसिया, जैन श्वेतांबर सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, लीटू कल्पनाकांत, संतोष इंदौरिया, किशोरीलाल बील, लायंस क्लब के संदीप कंदोई, मनोज जोशी, भारत विकास परिषद के वासुदेव चाकलान, अपर लोक अभियोग डॉ जयाकांत बिंवाल सहित कई लोगों का ट्रस्ट की ओर से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में रामावतार चांडक, रामकिशन चांडक, राकेश जाजू, महेश जाजू, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, योगेश लढा, एडवोकेट पूर्णिमा लढ़ा, लक्षिता पेड़ीवाल, वैदिका चांडक, अर्चित झंवर, आदित्य तापड़िया, मदन लाहोटी, संतोष लाहोटी, पुनीत झंवर, मुकुंद सोनी, रविंद्र लाहोटी, कमलेश तापड़िया, कृतेय लढ़ा, पंडित प्रवीण माटोलिया, एसपी वर्मा सहित काफी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग समाजों के अध्यक्ष व शहर के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार ने किया।

You might also like