गौ सम्मान आवाहन अभियान को लेकर हुई बैठक
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी ज्ञापन जुलूस 27 अप्रेल को आयोजन को लेकर स्थानीय सिद्धपीठ श्री ताल वाले बालाजी मंदिर में गौ सेवकों एवं गौशाला समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में पोस्टर अभियान के प्रभारी चतुर्भुज सैनी ने बताया कि पूरे तहसील में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। विजय नायक एवं दीपक डिडवानिया, विनोद प्रजापति ने 30 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य पूरा करने का आश्वासन दिया। समिति के धनराज इंदौरिया ने बताया आगामी 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे सिद्धपीठ श्री ताल वाले बालाजी मंदिर से रवाना होकर जुलूस उपखंड कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस पर विस्तार से चर्चा हुई एवं बैठक में विश्व हिंदू परिषद,गायत्री परिवार, गौ रक्षक दल,पेंशनर समाज के प्रतिनिधि सहित बैठक में देवकीनन्दन सोनी, अंजनी चोटियां, रामदेव चंदनिया,पूर्व पालिका अध्यक्ष लिटू कल्पनाकांत, रामोतार सेवदा, अंजनी शर्मा, सुमित स्वामी, ललित रांकावत, दीपक स्वामी,रवि पुजारी, महेन्द्र गुर्जरगौड़, नितेश जांगिड, गौरव सिंधी, अनीता महर्षि, अशोक वर्मा, प्रदीप बर्फिया, कृष्ण मोहन स्वामी,अरविंद मिश्रा,कमल शर्मा, महेश सारस्वत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।