मानव सेवा की मिसाल गुलामे मुस्तफा यूथ आइकन, निःशुल्क पानी के टैंकरों से की जा रही सेवा
अबूबकर बल्खी
लाडनूँ (नवयत्न) । भीषण गर्मी और पानी की बढ़ती समस्या के बीच गुलामे मुस्तफ़ा यूथ आइकन, लाडनूँ की ओर से पिछले कई हफ़्तों से लगातार निःशुल्क पानी के टैंकरों के माध्यम से ज़रूरतमंद क्षेत्रों तक पेयजल पहुँचाकर राहत प्रदान की जा रही है। संस्था के सदस्य बिना किसी भेदभाव के इंसानियत जज़्बे के साथ समाज सेवा में जुटे हुए हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर निःशुल्क मेडिकल कैम्प, ब्लड डोनेशन कैम्प, नेत्र जांच एवं नेत्र चिकित्सा शिविर, निःशुल्क चश्मा वितरण, स्कूल बैग वितरण, तिरपाल वितरण, कम्बल वितरण, जरूरतमंदों को कपड़े वितरण तथा अस्पतालों में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरण सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए गए हैं। इस पुनीत कार्य में रोशन खान दायमखानी, अज़ीज़ खान बिजावत, नसीर खान खानजादा, रणजीत खान दौलतखानी, सेय्यद अच्छू, असलम कोहिनूर फारुख़ शेख़, इरशाद अहमद सहित अनेक सदस्य सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते आपसी एकजुटता, भाईचारे और मानव सेवा को प्रेरणादायक बताया।