राहगीरों को गर्मी में पिलाया गुलकन्द
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । गर्मी से आम राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए लायंस क्लब सुजानगढ़ द्वारा बाई पास रोड पर प्रेम टेंट हाउस के पास शीतल, मधुर एवं स्वास्थ्यवर्धक गुलकंद पिलाया गया। लगभग 3800 लोगों ने शीतल गुलकंद का आनंद लिया। लायंस क्लब सुजानगढ़ के सचिव अशोक जाजू के संयोजन में अध्यक्ष प्रशांत पारीक, सीए अभिषेक पोद्दार, मुरली राठी, जोन चेयरपर्सन कमल तापड़िया, संजय गोयल, सीए रोहित शर्मा, एडवोकेट कैलाश खंडेलवाल, राजेंद्र जाजू, हेमंत जाजू, दुर्गाराम डूकिया, देवाराम टाक, सचिन सैनी, लोकेश टाक ने अपनी सेवाएं दी। अध्यक्ष प्रशांत पारीक ने बताया कि आने वाले समय में गर्मी और तेवर बढ़ाएगी यह देखते हुए लायंस क्लब जगह जगह पर शीतल जल की प्याऊ से भी आम जन को राहत पहुंचाने की कोशिश करेगी।