गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ सम्पन्न
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में श्री राज-राजेश्वरी सेवाश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपरा के अनुरूप आश्रम प्रमुख महामंडलेश्वर कृष्णानन्द महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। महायज्ञ में क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित कीं तथा संत-महात्माओं के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से श्री गुरु पादुका पूजन एवं श्री यंत्र पूजन कर अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम के समापन पर श्री सुन्दरकाण्ड पाठ व महाप्रसाद वितरण किया गया महामंडलेश्वर कृष्णानन्द महाराज ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संत-महात्माओं, यजमानों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के प्रेम, सहयोग एवं माँ राज-राजेश्वरी की असीम कृपा से यह महोत्सव अत्यंत सफल एवं दिव्य रूप से सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं आध्यात्मिक उन्नति की कामना की। इस अवसर पर विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि,संतोष इंदौरिया,हेमन्त सारस्वत,अर्जुन पुजारी, हरीश जैसनसरिया, अरविन्द चकलान, जयप्रकाश ताम्रायत, रामदेव चंदनिया, परमेश्वर लाल,कैलाशचंद्र आत्रेय, अम्बिका प्रसाद हारित, मनोज पारिक, जयकान्त बिंवाल, सत्यनारायण सेवदा, प्रदीप धर्ड, पंकज हर्षवाल, वैद्य शांतिलाल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।