गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । शहर के पंचावाली फाटक स्थित कौमी एकता की प्रतीक पीर नूर मोहम्मद खान पठान की दरगाह पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम व श्रद्धा से मनाया गया। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर दीपदान व रात्रि में हवन का आयोजन किया गया। भक्त सीताराम बोहरा ने अपने शिष्यों को गुरु महिमा के बारे में बताया कि इस दिन शिष्य अपने गुरुओं का आभार व्यक्त करते हुए उनका नमन करते हैं। गुरु ही व्यक्ति को अज्ञानता से निकालकर प्रकाश रूपी ज्ञान की तरफ ले जाता है। गुरुदेव द्वारा सभी की खुशहाली तथा उन्नति की कामना की। दोपहर में सालासर बालाजी महाराज के खीर चूरमा का भोग लगाकर सभी भक्तों को पंगत प्रसादी वितरित की गई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दरगाह खादिम ओ. पी. सबल,दरगाह सेवक सुरेश करीरी व लक्ष्मण राम सैनी सिंगोद, प्रहलाद डबरिया,बंशीधर अनंतपुरा, गिरधारी लाल सैनी सिंगोद,रामनारायण चौमू ,विक्की सामोद तथा सैकड़ो शिष्य व भक्तजन उपस्थित रहे।

You might also like