उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर किया सम्मान, रैली निकाल कर जश्न मनाया
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। खरतवासिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा परिणाम (कक्षा 5, 8 10,12 ) गुणात्मक एवं संख्यात्मक रूप से उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12 में शीतल कुमारी 96 % अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी बालक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए कक्षा 10 में हरीश कुमार ने 87 % से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी बालक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में स्थानीय और बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे हैं। बोर्ड टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों,अभिभावकों और बालकों ने डीजे के साथ नाचते गाते हुए पंचायत क्षेत्र के बीघराण, ढाणी खिचड़ान, गोगटिया बागावतान, खरतवासिया गांवों में रैली निकाल कर जश्न मनाया। प्रधानाचार्य देवकरण सिंह ने सभी बालकों ,शिक्षकों और अभिभावकों को बधाइयां शुभकामनाएं दी और आगामी सत्र में और अधिक श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।