लायंस क्लब प्रेरणा के कन्दोई बने फिर अध्यक्ष

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में लायंस क्लब प्रेरणा की बैठक लॉयन सुनील कुमार चोटिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर नए सदस्य उमेश कुमार सैन का क्लब में स्वागत किया गया। कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने वर्ष 25-26 का अब तक का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। वर्ष 2026-27 हेतु नई पी एस टी का चयन उपस्थित सभी सदस्यों की सर्व सहमति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु लॉयन संदीप कंदोई, सचिव पद हेतु लॉयन सुनील चोटिया एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु लॉयन ओम प्रकाश चौहान के चयन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति प्रकट की। नई पी एस टी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मंचिय संचालन एडवोकेट डॉ जया कांत बिंवाल अपर लोक अभियोजक ने किया। आयोजित बैठक में में लॉयन रामावतार ठठेरा, वीरेंद्र बुनकर, लॉयन गोविंद प्रसाद गहलोत, लॉयन राजखान ,लॉयन भँवर लाल शर्मा, लॉयन डॉ रमाकांत शर्मा, लॉयन सुधीर शर्मा, लॉयन कमल गोयनक,लॉयन श्रीमती भारती मुद्गल, लॉयन श्री मति मंजू लता बिन्वाल,लॉयन श्रीमति अर्चना शर्मा, लॉयन श्रीमती नीलम कंदोई, लॉयन श्रीमति सरोज चोटिया, लॉयन अरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे जी।

You might also like