आईएएस रोहिन कुमार ने सिविल सर्विस स्टूडेंट्स को दिए सक्सेस टिप्स

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस कॉलेज सिविल सर्विसेज विंग में कॅरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्था पीसीपी एवं प्रिंस स्कूल के पूर्व विद्यार्थी तथा हाल ही में यूपीएससी सीएसई-2025 में ऑल इंडिया ओवरऑल 39वीं रैंक के साथ चयनित हुए रोहिन कुमार रहे। उन्होंने अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर करते हुए विद्यार्थियों को यूपीएससी तैयारी की स्ट्रेटजी एवं सक्सेस टिप्स दिये। रोहिन ने कहा कि यूपीएससी की तैयारी में प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर्स, न्यूजपेपर रीडिंग, करेंट अफेयर्स एवं राइटिंग स्किल्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। साथ ही अभ्यर्थियों को प्रारंभ से ही पर्सनैलिटी ग्रूमिंग पर फोकस शुरू कर देना चाहिए। सेमिनार के बाद क्लासरूम सेशंस के माध्यम से स्टूडेंट्स से सीधा संवाद करते हुए यूपीएससी के विभिन्न विषयों को भी बारीकी से समझाया। इस दौरान उन्होंने पीसीपी एवं प्रिंस स्कूल के साथ अपने संस्मरण भी साझा किये। कार्यक्रम में रोहिन के पिता पूर्व सरपंच एवं एडवोकेट जयपाल सिंह सहित परिवारजन, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, डॉ मनीष यादव, अनिल शर्मा, कुलदीप सिंह एवं कृष्ण शर्मा सहित समस्त फैकल्टी टीम एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You might also like