विद्यालय में भामाशाह द्वारा भेंट किए गए एयर कंडीशनर का उद्घाटन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । श्री जगन्नाथ कंदोई बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, तारानगर (सूरजमल, हीरालाल, काशीराम कंदोई भवन) में स्व. मधु कंदोई की स्मृति में उनकी सुपुत्री कविता पत्नी नवीन काजड़िया औरंगाबाद द्वारा एवं अंजू पत्नी अजय खेमका, गोवाहाटी द्वारा भेंट किए गए एयर कंडीशनर सेट का उद्घाटन किया गया।
भामाशाह भंवरलाल कंदोई की प्रेरणा से विद्यालय को यह उपहार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भामाशाह प्रमोद कंदोई एवं रितू कंदोई के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा व बालिका आदर्श विद्या मंदिर के व्यवस्थापक दयानंद स्वामी एवं प्रधानाचार्या दयाकंवर द्वारा भामाशाहों का सम्मान किया गया। साथ ही भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।

You might also like