पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । रविवार को चूरू जिले की तारानगर तहसील के पंडरेऊ टिब्बा ग्राम में पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग 200 महिला और पुरुषों ने भाग लिया।
यह आयोजन गायत्री परिवार तारानगर के धनपत जांगिड़ और दरियासिंह की प्रेरणा से ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से करवाया गया जिसमें कप्तान बलवीर जी कसवां और मेघराज मोगा का विशेष योगदान रहा।
उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में गांव के 10 गणमान्य व्यक्तियों का प्रज्ञामंडल गठित किया गया जिसके माध्यम से अमावस्या और पूर्णिमा को घर घर यज्ञ का अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम गायत्री प्रज्ञापीठ सिद्धमुख के कार्यवाहक बालदान चारण और हरिकृष्ण शर्मा की टोली द्वारा कराया गया जिसमें महावीर और मनोहरदान ने साहित्य स्टाल पर सेवाएं दी। युग साहित्य के रूप में प्रज्ञा अभियान पाक्षिक और अखंड ज्योति का वितरण किया गया।