जल मंदिर का लोकार्पण
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में स्थानीय पुलिस थाना में लायन्स क्लब प्रेरणा के तत्वाधान में भामाशाह नेतराम कन्हैयालाल बजाज परिवार के आर्थिक सौजन्य से निर्मित शीतल जल मंदिर का लोकार्पण मंचस्त अतिथिगणों द्वारा विधिवत रूप से किया। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, चूरू जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद (एम) ,महामंडलेश्वर श्री कृष्णानन्द महाराज ,पुलिस उप अधीक्षक इंसार अली, थानाधिकारी गौरव खिड़िया,क्लब अध्यक्ष संदीप कंदोई, सचिव सुनील कुमार चोटिया, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान व कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अरुण शर्मा सभी मंचासीन अतिथि गण का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अर्जुनसिंह फ्रांसा ,विश्वनाथ सोनी,अग्रवाल समाज के पूर्वअध्यक्ष सुरेश मुरारका, किशनलाल पंसारी, गौत्तम महर्षि, परमेश्वर लाल आत्रेय,नरेंद्र झंवर, लायंस क्लब वेस्ट के पुर्व अध्यक्ष मोहम्मद अनवर कुरैशी, वासुदेव चाकलान, दीपक मुरारका का भी सम्मान किया गया। मंचस्त अतिथियों ने ऐसे नेक कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की और थानाधिकारी गौरव खिड़ियाँ का ऐसे कार्य करने की प्रेरणा देने का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अपर लोक अभियोजक एडवोकेट डॉ जया कांत बिंवाल ने किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब प्रेरणा के वीरेंद्र बुनकर, रामावतार ठठेरा, भंवर लाल शर्मा, सुधीर शर्मा,लालचंद गुर्जर, हिमांशु जालान,प्रहलाद जैसेल, सत्यनारायण टेलर, कन्हैया लाल चोमल, प्रदीप आत्रेय, सीताराम जांगिड़, महावीर रामगढ़िया, दीनदयाल पारीक, निरंजन ताम्रायत, निरंजन रूंथला आदि उपस्थित रहे।