मौसम ने मारी पलटी, आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ जला

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ क्षेत्र में गत कई दिनों से तेज धूप व गर्मी से आमजन परेशान हो रहा था। वहीं गत सायं से जनपथ में मौसम ने पलटी मारी। तेज हवा के साथ आसमान में बादल छाए व तेज गर्जना के बोछारे आने से मौसम एक बार सुहाना हुआ। आसमान में तेज गर्जना के साथ ग्राम देराजसर के एक खेत में मंगलवार को गत सायं 7 बजे के लगभग आकाशीय बिजली गिरने से खेजड़ी का पेड़ में आग लगने से जल गया। प्राप्त जानकारी अनुसार देराजसर ग्राम के निवासी भंवरलाल पुत्र दुलाराम जाट ने बताया कि में खेत में ढाणी बैठा था कि गत सायं 7 बजे के लगभग आसमान में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उक्त खेजड़ी पेड़ पर गिरने जल गया। हम चार- पांच लोग आते और पानी रेत डालकर आग पर काबू पाया। वहीं गिरी आकाशीय बिजली से कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं आज बुधवार को दोपहर 3 बजे के लगभग आसमान में बादल छाए व मामुली बरसात व बुंदाबांदी जारी रही।

You might also like