पहल : डाक विभाग की फ्रेंचाईजी आउटलेट खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । डाक विभाग द्वारा राजस्थान परिमंडल के अंतर्गत झुंझुनूं मंडल में विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक अधिक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से नई पहल की गई है। इसके तहत झुंझुनू मंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग फ्रेंचाईजी स्कीम के अंतर्गत फ्रेंचाईजी आउटलेट खोलने हेतु इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
डाकघर अधीक्षक धर्मपाल सिंह ढाका ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य डाक विभाग की सेवाओं का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। योजना के तहत चयनित आवेदक अपने क्षेत्र में फ्रेंचाईजी आउटलेट संचालित कर विभागीय सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 जून है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए लिंक— [इंडिया पोस्ट आवेदन पोर्टल https://app.indiapost.gov.in/customer-selfservice)
फ्रेंचाईजी स्कीम के अंतर्गत फ्रेंचाईजी आउटलेट खोलने हेतु न्यूनतम 5 हजार से 15 हजार रुपए तक जमानत राशि के रूप में जमा करवाने होंगे।
अधिक जानकारी एवं आवेदन संबंधी सहायता के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्य दिवसों में प्रातः 9:30 बजे से सायं 6 बजे तक प्रधान डाकघर झुंझुनू के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

You might also like