क्षेत्र में जनगणना कार्य का किया निरीक्षण
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । जसवंतगढ़ क्षेत्र में संचालित जनगणना कार्य का बाबूलाल उप जिला जनगणना अधिकारी डीडवाना-कुचामन, अनिरुद्ध पांडे चार्ज अधिकारी, तिलोकचंद जिला समन्वयक, कमलेश शर्मा जनगणना निदेशालय जयपुर एवं मनोज मास्टर ट्रेनर के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं फील्ड कार्य का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने कार्य में लगी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना कार्य पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ संपादित किया जा रहा है। इस अवसर पर सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह सांखला, ओम शंकर गर्वा एवं कृष्ण गोपाल राठी उपस्थित रहे। निरीक्षण दल ने सभी कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्ता, अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए।