इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले घरेलू क्रिकेट की शुरुआत होनी चाहिए-हेड कोच रवि शास्त्री

नई दिल्ली,15 मई । भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले घरेलू क्रिकेट की शुरुआत होनी चाहिए। कोरोना वायरस की वजह से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट पर ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि जब हालात सामान्य हो जाएं तो फिर घरेलू क्रिकेट की शुरुआत हो। यहां तक कि रवि शास्त्री कोरोना वायरस महामारी से निपटने के बाद टी20 वर्ल्ड कप नहीं, बल्कि द्विपक्षीय सीरीज खेलने के पक्ष में हैं। इस समय सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड अपने यहां सभी तरह की क्रिकेट को बंद कर चुके हैं। हाल ही में बीसीसीआइ ने आइपीएल के 13वें सीजन को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इस वैश्विक महामारी के कारण क्रिकेट बोर्डों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा रहा है, जिसके कारण खिलाड़ियों की सैलरी तक कट गई है।

You might also like