स्कूल में किया इन्वर्टर भेंट
निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न)। निकटवर्ती गांव सारोठिया के सीतादेवी तोषनीवाल उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में भामाशाह द्वारा इन्वर्टर भेंट किया गया है। संस्था प्रधान श्याम सुन्दर पारीक ने बताया कि ग्राम सारोठिया निवासी एवम् हनुमानगढ़ प्रवासी दानाराम कुचेरिया द्वारा स्कूल में इन्वर्टर भेंट किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पप्पूराम मीणा ने भामाशाह परिवार द्वारा प्रदत्त सहयोग की भूरी भूरी प्रसंशा की तथा दान के महत्व को प्रतिपादित किया।
कार्यक्रम बतौर विशिष्ट अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश मंत्री पूसाराम स्वामी में विद्यालय के भौतिक संसाधनों में ग्रामजनो के सहयोग को अपेक्षित बताते हुए विद्यालय परिवेश को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत सूबेदार किसनाराम जाखड़, सुरेश कुमार प्रजापत आदि उपस्थित रहेे। नेमाराम बावरी, प्रभुराम शेरडिया, बाबूलाल पिलानिया, प्रेमाराम, संतोष कुमारी, प्रतिभा सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं भगवती, मोनिका, नीता, सरबती, राधिका आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संचालन नेमाराम बावरी ने किया।