शिक्षिका नीलम मुकेश को मिला राजस्थान मानव सेवा सम्मान रत्न

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। प्रतिभाशाली शिक्षिका नीलम मुकेश को जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में “राजस्थान मानव सेवा सम्मान रत्न अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान पीपीजेएमएस ग्रुप द्वारा सेंट्रल पार्क जयपुर में एक समारोह में अध्यक्ष जीएल यादव व फ़िल्म अभनेता बिंदु दारासिंह के कर कमलों से दिया गया।इससे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।यह अवॉर्ड उन्हें आध्यात्म,समाज सेवा,जनकल्याण व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में प्रदेशभर से आए शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में नीलम मुकेश को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।नीलम मुकेश लंबे समय से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे बालिका शिक्षा, जागरूकता अभियानों और सामाजिक सुधार के कार्यों में लगातार योगदान दे रही हैं, जिसके चलते उन्हें यह सम्मान मिला। सम्मान मिलने पर नीलम मुकेश ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे आगे भी शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेंगी। इस उपलब्धि पर झुंझुनूं क्षेत्र के लोगों, सहकर्मियों व विद्यार्थियों ने खुशी जताई है।

You might also like