जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में झुंझुनूं एकेडमी प्रथम

कासं
झुंझुनूं (नवयत्न)। मोदी रोड स्थित राजस्थानी शिशु मंदिर के 51वें वार्षिकोत्सव समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को प्रथम विधानसभा अध्यक्ष स्व. पंडित नरोत्तम लाल जोशी की स्मृति में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन उनके पुत्र डॉ. विनोद शंकर जोशी के सौजन्य से किया गया। निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि ‘एकल परिवार का बढ़ता प्रचलन समाज हित में नहीं हैÓ विषय पर आयोजित जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में झुंझुनूं एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती अपने नाम की, जबकि जीबी मोदी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत वर्ग में राजस्थानी शिशु मंदिर की प्रियांशी प्रथम तथा जीबी मोदी स्कूल की हर्षिता केड़िया द्वितीय स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा रहे। अध्यक्षता डॉ. एलके शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्यदेव दड़िया, मदन सिंह गिल, एडवोकेट सुशील जोशी और जयप्रकाश शर्मा मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ. महेश माटोलिया, पूर्व उपनिदेशक शिक्षा विभाग दयाशंकर अड़ावतिया और एडवोकेट अनुपम शर्मा ने निभाई। इस दौरान वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन आयोजित विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। संस्था सचिव सज्जन कुमार शर्मा ने अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति शर्मा और कमलेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा, सीईओ प्रियंका शर्मा, सुशील सोनी, विकास शर्मा, राहुल शर्मा, राजेश शर्मा, धनंजय श्रीवास्तव, अशोक वर्मा, कविता प्रजापत, योगेंद्र शर्मा, प्राची शर्मा, शालु सैनी, जसवीर कुमार सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You might also like