जेजेटी विश्वविद्यालय को होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की मान्यता, 60 सीटों पर इसी सत्र से प्रवेश

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। ग्राम चुड़ेला स्थित श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला विश्वविद्यालय (जेजेटी) के कैंपस में श्री विनोद दुर्गा दत्त टीबड़ेवाला इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल को राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) से मान्यता मिल गई है। आयोग ने कॉलेज को बीएचएमएस कोर्स के लिए शैक्षणिक सत्र 2026 में 60 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी है। विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबड़ेवाला और निदेशक उमा विशाल टीबड़ेवाला ने मान्यता मिलने पर खुशी जताई और विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई दी। विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार और मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि यह झुंझुनूं जिले का पहला होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज है। आयुष विभाग के प्रभारी डॉ. उज्जवल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026 में नीट पात्रता प्राप्त विद्यार्थी प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इससे जिले के विद्यार्थियों को होम्योपैथी की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजु सिंह रागिनी ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मान्यता का दस्तावेज मिलने के बाद कॉलेज के स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई। स्टाफ ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी मनाई।

You might also like