खांडल विप्र युवा मंडल ने आरआरबी बैंक में चयनित आंचल जोशी का किया सम्मान
नवरतन प्रजापत
रतनगढ़ (नवयत्न) । खांडल विप्र युवा मंडल की ओर से समाज के प्रतिष्ठित सदस्य ललित जोशी की सुपुत्री सुश्री आंचल जोशी के आरआरबी बैंक में चयनित होने पर उनका व उनके परिजनों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर युवा मंडल के सदस्यों ने कहा कि समाज की बेटियाँ शिक्षा और प्रतिभा के बल पर निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही हैं। बेटियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है। सुश्री आंचल जोशी की यह उपलब्धि समाज की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है तथा निश्चित रूप से उन्हें अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी। युवा मंडल ने समाज के सभी अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेटियों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव अवसर प्रदान करें। शिक्षित बेटी न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। इस अवसर पर दीपक डिडवानिया, संतोष माटोलिया, कन्हैयालाल बुढाढरा, मनीष जोशी, मनमोह बोचीवाल, मनमोह सेवदा, अजय बुढाढरा, योगेश मंडगिरा, अभिषेक चोटिया, राजेश रूथंला सहित खांडल विप्र युवा मंडल के पदाधिकारी एवं समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।