कुलदीप सिंह को सर्वोत्तम वायु योद्धा सम्मान से नवाजा

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। शहर से सटे गांव आसोटा पुरा निवासी सार्जेंट कुलदीप सिंह राठौड़ ने भारतीय वायु सेना में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। शिलांग में वायु सेना की 509 सिग्नल यूनिट में सेवाएं दे रहे सार्जेंट कुलदीप सिंह राठौड़ को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सर्वोत्तम वायु योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया है। जुलाई से सितंबर 2026 की अवधि के दौरान सार्जेंट कुलदीप सिंह राठौड़ ने अपनी सेवा के दौरान सार्थक कर्तव्य-निष्ठा एवं कार्य-कुशलता का परिचय दिया। उनके सराहनीय योगदान पर स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन रामु आर. नायर, 509 सिग्नल यूनिट, भारतीय वायु सेना द्वारा प्रशंसा व्यक्त करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया है। आसोटा पुरा जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर भारतीय वायु सेना में सेवा करते हुए सार्जेंट कुलदीप सिंह द्वारा प्राप्त यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि से लाडनूं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

You might also like