मजदूर दिवस मनाया, मजदूरों के अधिकार एवं सुविधाओं का लिया संकल्प

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केटीएसएस कार्यालय में शुक्रवार को मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसएन गर्वा व यूनियन उपाध्यक्ष नथुराम ने संयुक्त रूप से झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी ने मजदूर दिवस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में 1 मई 1886 मजदूरों के शोषण के खिलाफ आंदोलन हुआ था। यह आंदोलन मजदूरों के काम के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किए जाने को लेकर था। मजदूरों से रोजाना 15-15 घंटे काम कराए व मजदूरों के शोषण के खिलाफ पूरे अमेरिका में मजदूर सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान कुछ मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी थी जिसमें चार मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया वही कई मजदूरों को जेल में बंद कर दिया था। इसके बाद 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की दूसरी बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें यह ऐलान किया गया कि 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस घटना से भारत सहित दुनिया के कई देशों में काम के लिए 8 घंटे निर्धारित करने की शुरुआत हुई। साथ ही मजदुरों के हितों को लेकर काफी नियम बनाए गए, लेकिन वर्तमान में भारत सरकार ने चार श्रम सहिताओं के अधिकारों एवं सुविधाओं कीकटौती कर दी, उन्होंने कहा कि इस मई दिवस का संकल्प है कि मजदूरों के अधिकार एवं सुविधाओं की जो भी कटौती की उनको वापिस प्राप्त करना तथा मजदूरों के पक्ष में कानून को करवाना है। इस दौरान सैनी ने कहा कि केसीसी प्रोजेक्ट के ठेका कामगारों के वेतन, सुविधाएं एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर वार्ता चल रही है, अगर सम्मान जनक समझौता नही हुआ तो ठेका कर्मियों के हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएंगी। इस मौके पर विनय त्यागी, बाबूलाल सैनी, उम्मेदसिंह मीणा, ओमप्रकाश लांबा, ख्यालीराम रावत ने भी संबोधित किया। श्यामसिंह चौहान, रामसिंह शेखावत, खुशीराम यादव, राधाकृष्ण, अमरसिंह, कुरड़ाराम, मोतीलाल, रमेश कुमार, ओमप्रकाश, राजपाल सैनी, भजनलाल सैनी, प्रदीप कुमार, हरीसिंह, घीसाराम सहित आदि कर्मचारी मौजूद थे।

You might also like