लालपुरिया बनी कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष
निलेश मुद्गल
झुंझुनू (नवयत्न)। संतोष चौधरी लालपुरिया की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ डॉक्टर तूहिना प्रकाश शर्मा के अनुमोदन पर झुंझुनू जिला कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की। इससे पहले संतोष चौधरी सेवानिवृत्ति के बाद से ही सामाजिक संगठनों में भी कई पदों पर कार्यरत रह चुकी है। पारिवारिक पृष्ठभूमि भी सामाजिक सेवा की रही है।
राजस्थान में शेखावाटी क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है खास करके शेखावाटी में झुंझुनू की महिलाएं शिक्षा विभाग व अन्य क्षेत्रों में बहुत ही अग्रणी भूमिका निभाती है। संतोष चौधरी भी शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त है। संतोष चौधरी की नियुक्ति पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष व वर्तमान मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
पूर्व सैनिक संघ झुंझुनू उपाध्यक्ष कैलाश सुरा, गौरव सेनानी सेवा समिति जिला अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र झाझडिय़ा, गौरव सेनानी शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष महेंद्र लाम्बा, जाट महासभा की शरबती कस्वां, रेनू कस्वां, सुमिता पूनिया, ओमपति चौधरी, विमला नूनिया, अरविंद नूनिया ने संतोष चौधरी की नियुक्ति पर बधाई दी और माला पहनकर स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।