जोनल योगा टूर्नामेंट में फ्लोरेटो ने जीते 14 स्वर्ण पदक

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । नागौर में आयोजित सीआईएससीई जोनल योगा प्रतियोगिता में जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण व 2 रजत पदक सहित कुल 16 पदक जीते हैं।
अंडर-14 बालिका वर्ग में अन्विता पारीक ने ट्रेडिशनल इंडिविजुअल में स्वर्ण पदक, अवनी ने आर्टिस्टिक इंडिविजुअल में रजत पदक, अवनी व काव्या ने आर्टिस्टिक पेयर तथा अन्विता व हेजल ने रिदमिक पेयर में स्वर्ण पदक जीता।
इसी प्रकार अंडर-17 बालिका वर्ग में सोनू ने ट्रेडिशनल इंडिविजुअल में रजत पदक एवं आर्टिस्टिक इंडिविजुअल में स्वर्ण पदक जीता। वहीं सोनू व चंचल की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर एवं रिदमिक पेयर में स्वर्ण पदक हासिल किए।
अंडर-14 बालक वर्ग में दक्ष ने ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्टिक इंडिविजुअल में स्वर्ण पदक एवं दक्ष व मोहित की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर में स्वर्ण पदक जीता।
खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर फ्लोरेटो प्रबंध निदेशिका डा. मिनाली सुण्डा एवं प्रिंसिपल रिंकू शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों व अभिभावकों को बधाइयां दी।

You might also like