श्री आदर्श महिला बी.एड. कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान वर्ष 2026 के अंतर्गत अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, श्रीमाधोपुर के निर्देशन में श्री आदर्श महिला बी.एड. कॉलेज, पुराने कोर्ट रोड, श्रीमाधोपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र शर्मा ने की।
अधिकार मित्र राकेश कुमार सैनी ने उपस्थित छात्राओं को बाल विवाह निषेध, साइबर क्राइम, मोबाइल के दुष्प्रभाव, दहेज प्रथा, नशा मुक्ति, बालिका शिक्षा, किशोर न्याय अधिनियम 2015, पॉक्सो एक्ट तथा नालसा एवं रालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी जागरूक किया।शिविर में “सुरक्षित बचपन– सुरक्षित भविष्य” का संदेश देते हुए सामाजिक जागरूकता एवं कानूनी अधिकारों पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में कुल 88 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।