अप्रैल माह में जन्म दिवस वाले पेंशनर्स का सम्मान किया

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में पेंशनर समाज उप शाखा में अप्रैल माह में जन्म दिवस वाले पेंशनर्स का सम्मान समारोह सत्यनारायण सेवादा की अध्यक्षता में हुआ। ओमप्रकाश जांगिड़ विनोद जोशी और रामदेव शर्मा भी मंचासीन थे। अप्रैल माह में जन्मे बाबूलाल माली, भींवाराम मेघवाल, प्रताप सिंह, परमेश्वर लाल प्रजापत, कन्हैयालाल स्वामी, निरंजन लाल भार्गव, लियाकत अली, जगदीश प्रसाद मंडार आदि पेंशनर्स का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़ ने राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य सम्बन्धित आरजीएस योजना की जानकारी दी और इसमें हो रही अव्यवस्थाओं पर चिंता प्रकट की। विनोद कुमार वर्मा ने 2006 के पश्चात जून माह में सेवानिवृत्ति होने वाले पेंशनर्स को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि मिलने संबंधी वार्ता दी। प्रताप सिंह ने पेंशन समाज भवन में सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की और सभी सदस्यों से आव्हान किया कि वे आर्थिक सहयोग प्रदान करें। पेंशन समाज में शुभकरण महर्षि का नए सदस्य बनने पर स्वागत किया गया। अध्यक्ष सत्यनारायण सेवदा ने सभी पेंशनर्स को आश्वासन दिया की उनकी समस्याओं समाधान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का मंचिय संचालन मोहम्मद अनवर कुरैशी ने किया।

You might also like