भगवान श्री नृसिंह प्राकट्योत्सव दिवस मनाया
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में स्थानीय नृसिंह मार्केट स्थित श्री नृसिंह जी मंदिर में दो दिवसीय भगवान श्री नृसिंह प्राकट्योत्सव दिवस मनाया। इस अवसर पर समारोह के प्रथम दिन मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई। मंदिर पुजारी दीपक बोगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि संगीतमय भक्ति गायक पं. मनीष महर्षि व मनोज स्वामी के आचार्यत्व में रात्रि में संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत दिन में महिला् मंडल की मातृशक्ति ने मंगलपाठ से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। भगवान नृसिंह जी की प्रतिमा का मनमोहक श्रंगार किया गया तथा मंदिर प्रांगण में दिव्य ज्योति प्रज्वलित की गई। इस अवसर पर नृसिंह जी महाराज को चूरमे का भोग लगाकर आगंतुक भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
समारोह में मंदिर समिति के सदस्य जितेंद्र बोगड़, धनराज इंदौरिया, तिलोक कम्मा, राजकुमार सुरोलिया, कौशल मिश्रा, विष्णु धर्ड, महेश धर्ड, किशन सराफ, विष्णु ताम्रायत, अजीत महर्षि, रामजी रिणवा, गोपाल मुरारका, नन्दलाल हरितवाल, सचिन हरितवाल, चेतन जांगिड़, प्रहलाद इंदौरिया, जगदीश प्रजापत, रतनलाल स्वामी, शांतिलाल, दीनदयाल पीपलवा, कमल चौधरी, संजय चौधरी, दिलीप भरतिया, ओमप्रकाश बबेरवाल, हिमांशु गुर्जर गौड़, वासुदेव कटारिया, रवि बोगड़, कैलाश पारीक, विजय बंसिया, सुजीत शर्मा, सूरज भाटी, चंद्र प्रकाश धर्ड सहित अनेक धर्म श्रद्धालु श्रद्धालुजन उपस्थित थे।