स्कूली बच्चों को लोअर व टी-शर्ट वितरित

विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । वार्ड 20 खेमू की ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गाँव के भामाशाह नरेन्द्र लमोरिया द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को टीशर्ट एवं लोवर वितरित किये गये। सीबीईओ डॉ. उमादत्त झाझड़िया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्मिकों को समर्पण भाव से विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के साथ देश के श्रेष्ठ नागरिक बनाने का आह्वान किया एवं सभी से अपने कर्म के प्रति निष्ठावान रहते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अपना सर्वोत्कृष्ट देने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अतिथि एसीबीईओ सुरेश कुमार पायल ने शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं अभिभावकों एवं कार्मिकों से नामांकन वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने की प्रेरणा देते हुए विद्यालय के भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक श्रीराम जांगिड़ ने विद्यालय की विशेषताओं पर प्रकाश डाला एवं गत सत्र में भामाशाहों द्वारा करवाये गये विद्यालय विकास के कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका महेन्द्रा ने किया। इस अवसर पर सुनीता, अभिलाषा गजराज, शकुन, राजबाला, पूनम, मंजू, मैना, सरोज, अनिता, सुशीला, ममता, अन्नू, नन्दलाल लमोरिया, कल्लूराम सैनी, रोहताश लमोरिया, सरजीत लमोरिया, गजेन्द्र, अमित, अजय आदि अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में सेब वितरित किये एवं कृष्ण भोग का आयोजन किया गया।

You might also like