थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज बने वृत्ताधिकारी

निसं
बीकानेर (नवयत्न) । बीकानेर जिले के नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज को पुलिस विभाग में वृत्ताधिकारी (सीओ) पद पर पदोन्नति मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पुलिस अधिकारियों तथा नागरिकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुभचिंतकों ने कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का यह सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारद्वाज नई जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ाएंगे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके सेवाभाव और उत्कृष्ट कार्यों की पहचान है तथा वे आगे भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

You might also like