महादेव का काजू अंजीर जूस से अभिषेक और दुर्वा से सहस्रार्चन किया

निसं
नोखा (नवयत्न)। यहां तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में अर्केश्वर महादेव परिवार की टीम द्वारा 29 जुलाई से रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 तक 31 दिन चलने वाली भगवान महादेव की श्रावणी विशेष पूजा अर्चना और हर रोज अलग-अलग द्रव्यों से अभिषेक व विभिन्न सामग्रियों से सहस्रार्चन का कार्य मंदिर व्यवस्थापक लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य व विद्वान पंडितों बलराम कठातला व मधुसुदन कठातला के द्वारा विधिविधान एवं मंत्रोचार के साथ टीम के दिनेशसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में बड़े ही भक्ति भाव से चल रहा है। ?श्रावणी पूजा के 22वें दिन बुधवार को भगवान महादेव को काजू-अंजीर जूस से अभिषेक और दुर्वा से सहस्रार्चन किया गया। भगवान महादेव को विभिन्न द्रव्यों पंचामृत, गन्ना रस, गंगाजल, इत्र जल, चन्दन जल, विजया जल व विभिन्न प्रकार की सामग्रियों और विभिन्न प्रकार के पुष्पों, पुष्प मालाएं, बील पत्र, दुर्वा, समीपत्र, गुलाल, अबीर, विजया, धतुरा और विभिन्न प्रकार के नैवेद्य, मिष्ठान प्रसाद, ऋतुफल, नारियल आदि भोलेनाथ को अर्पण कर विशेष श्रृंगार कर इत्र की महक और भाव भक्ति से सरोबार शिवभक्त भाव विभोर एवं मंत्र मुग्ध हो रहे हैं। ?टीम सदस्य इन्द्रचन्द मोदी ने बताया कि मंदिर के मुख्या लालचन्द उपाध्याय, विजय मारू, गोपाल मालाणी, उमेश राठी, राधे सोनी, राजू पनवाड़ी आदि कई शिव भक्त भजनों की प्रस्तुति के दौरान इतने भाव विभोर होकर झूमने लगते हैं। टीम सदस्य नवरतन सोनी हर रोज विभिन्न प्रकार के मीठा, चरका व मेवा युक्त मिष्ठान प्रसाद भगवान भोले के अर्पण कर के टीम सहित मंदिर में आने वाले सभी शिव भक्तों को बड़ी तादाद में परोसते हैं।

You might also like