महला रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का वेस्ट जॉन में शानदार प्रदर्शन, जीते स्वर्ण व रजत पदक

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रसिद्ध महला रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए उदयपुर में आयोजित पाँचवीं जूनियर एवं सीनियर वेस्ट जॉन रोल बॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 2 से 3 मई तक रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं राजस्थान रोल बॉल के तत्वावधान में उदयपुर रोल बॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई।
राजस्थान पुरुष टीम ने लीग मुकाबलों में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश एवं दमन द्वीप जैसी मजबूत टीमों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में राजस्थान ने आरएसएसए को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां कड़े संघर्ष के बाद राजस्थान पुरुष टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं राजस्थान महिला टीम ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में महला रोल बॉल एकेडमी के खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। टीम में आशीष लांबा, लोकेश निठारवाल, दिवेश आर्यन एवं पूजा महला ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं खेल प्रशिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिल रही है।
विद्यालय सचिव विशाल महला एवं प्राचार्य राजेंद्र यादव ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान।
इस अवसर पर प्रशिक्षक पिंटू दयाल शर्मा सहित अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी महिपाल महला, राष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन कुमार,राघव शर्मा,राकेश जाट
समीर सिंह सैनी,भवानी सैनी,हिमांशु ताखर उपस्थित थे।
महला रेजडेंशियल पब्लिक स्कूल में रोल बॉल सहित अनेक खेलों का नियमित प्रशिक्षण प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाता है जिसके कारण विद्यालय लगातार पदक जीतकर अपने क्षेत्र को गौरवान्वित कर रही है।

You might also like