रामचंद्र पार्क में रामायण का सामूहिक पाठ

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में रामचंद्र पार्क प्रातः कालीन कीर्तन मंडली के तत्वावधान में रामचरित मानस का मासिक सामूहिक पाठ किया जा रहा है। संयोजक कृष्ण कुमार सराफ ने बताया कि पार्क के रामेश्वर शिवालय में श्रावण मास में सुबह एक घंटे तक चलने वाले इस पाठ में श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।इस अवसर पर वैद्य बालकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि भगवान् शिव को रामकथा अत्यंत प्रिय है। शिवजी पार्वती से कहते हैं कि रामकथा सभी संदेहों और अनिश्चय की स्थिति को दूर करने में सक्षम है।इस कथा में गिरधारीलाल बाजोरिया, मोतीलाल तातेड़, परमेश्वर लाल वर्मा, मांगीलाल स्वामी, ताराचंद सांखला, राजकुमार बैद, सुरेश सराफ, श्यामसुंदर पारीक, महेश सराफ, तुलसीराम स्वामी, ओमप्रकाश सांखला, मोहनलाल सुथार, रामावतार पुरोहित, श्रीमती संजू स्वामी, रमेश कुमार सिंधी, गोपाल मुरारका,कमल पुजारी आदि नियमित भाग ले रहे हैं।

You might also like