सघन वृक्षारोपण का हुआ आगाज

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) ।  रतनगढ़ में स्थानीय सेठ श्री मोहनलाल जालान राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों व महिला प्रकोष्ठ एवं भारतीय ज्ञान परंपरा तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में सांकेतिक रूप से पौधारोपण कर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर के एस चरण ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कहा कि उन्होंने भी राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के रूप में काफी समय तक काम किया है और यह राष्ट्रीय सेवा योजना आपके व्यक्तित्व निर्माण में महत्ती भूमिका निभाती है। डॉक्टर सुशील त्यागी एवं डॉक्टर रेखा शर्मा तथा महाविद्यालय स्टाफ ने पूर्व प्राचार्य का राष्ट्रीय सेवा योजना एवं भारतीय ज्ञान परंपरा का अपर्णा पहनाकर अभिनंदन किया। डॉ त्यागी ने बताया कि महाविद्यालय में वृक्षारोपण के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी वृक्षारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भी पौधे दिए गए और उनकी देखभाल का जिम्मा दिया गया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है ,और विद्यार्थियो से आवाहन किया कि वे समाज में परिवार में दूसरे व्यक्तियों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अलावा शिव हरी पारीक, प्रियंका देवड़ा, कमल कुमार योगी, लाल सिंह, भैरू सिंह, सुमित जावा, धनाराम सैनी, आबिद, महेश आदि उपस्थित थे।

You might also like