मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी में 45 लाख रुपए का फंड होते हुए
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी में करीब 40 लाख रुपए का फंड है लेकिन 20 रुपए का बल्ब ही नहीं खरीद सकते वर्तमान में चिकित्सालय में निशुल्क दवा केंद्र में दवा लाने के लिए चूरू पिकअप भेजी जाती है लेकिन 7 हजार रुपए किराया नहीं होने के कारण मेडिसिन नहीं लाई जा रही है जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके अलावा लेबोरेट्री में केमिकल भी खत्म होने वाला है उसके लिए भी खरीदारी नहीं की जाती इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अनेकों बार अवगत करवा चुके हैं साथ ही अनेकों बार ब्लॉक स्तर के अधिकारी भी यहां पर आ चुके हैं उनको भी अच्छी तरह से मालूम है लेकिन सब कुछ ध्यान में होते हुए इस महत्वपूर्ण समस्या की ओर किसी का ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है साथ ही चिकित्सा परिसर में रिपेयरिंग का कार्य भी मांगने लगा है लगातार मानसून के दौरान चिकित्सा परिसर में पीछे दीवार बनी हुई है उस दीवार के टूटने से गैनाणी का पानी चिकित्सा परिसर में आ जाता है जिससे लगातार 3 वर्षों से लाखों रुपए का सरकार को नुकसान भी हो चुका है इस नुकसान का जायजा लेने के लिए अधिकारी भी एवं राजनेता भी मौका मुआयना कर चुके हैं लेकिन किसी तरह का कोई समाधान नहीं हुआ समय रहते हुए मानसून से पूर्व अगर दीवार बन जाती है तो चिकित्सा परिसर में नुकसान नहीं होगा साथ ही सुनने में आ रहा है लंबे समय से चिकित्सा परिसर में मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी बैठक तक नहीं हुई ।