गुरुकुल संचालक चारण के जन्मदिन पर गौसेवा व फल का वितरण

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । सुभाष गुरुकुल स्कूल व कोचिंग तारानगर के संचालक डॉक्टर सुभाष चारण के जन्मदिन पर युवाओं की ओर से विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य कर चारण के स्वस्थ, दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। चारण के जन्मदिन पर युवाओं, कार्यकर्ताओं व लोगों ने बेसहारा गौमाता को जगह जगह हरा चारा खिलाकर गोसेवा की वंही झुग्गी पट्टी में फल का वितरण किया। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों के लिए टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था के साथ पशुओं के लिए खेलो में पानी भी डाला गया। इस अवसर पर समाजसेवी अमरसिंह चारण, मदन चारण दांतली, गजानंद प्रजापत ढाणी बाबरिया, आजाद छिपा कैलाश, मुकेश फ़गेड़िया, सुनील, अनिल, रमेश, सुमित, अंकित आदि अनेक युवा तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।

You might also like