गौशाला में 25000 की दवाईयां प्रदान की
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में देवकिशन स्मृति सेवा समिति द्वारा ग्राम पायली स्थित जय मां करणी गौशाला में घायल व दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के उपचार हेतु आवश्यक 25000/-रू मुल्य की दवाईयां व सर्जीकल सामग्री प्रदान की गयी। गौशाला समिति के अध्यक्ष सुपेन्द्र सिंह राठौड़ ने समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके निरन्तर चारे व दवाओं के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। समिति के सदस्यों व बैंगलोर प्रवासी
राजेश दुगड़ ने सपत्नीक गौवंश को गुड़ खिलाया व मौके पर दुर्घटनाग्रस्त गौमाता के किए जा रहे उपचार को भी देखा।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष विश्वनाथ सोनी , सीताराम दाधीच, देवेन्द्र यादव, नरोत्तम लाल सोनी, सांवरमल जांगीड़, दिनेश भाटी,अशोक यादव, ऋषभ यादव, चौरू राम, व गौशाला समिति के सदस्य उपस्थित थे।