तृतीय प्रतिभा-सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । श्री क्षत्रिय कुमावत समाज विकास समिति, अजीतगढ़ के तत्वावधान में सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों के संबंध में बुधवार को केरली (अजीतगढ़) में समाज के वरिष्ठतम सदस्य सुवालाल जलिंद्रा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत सम्मानित किए जाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं एवं राजकीय सेवा में चयनित समाज की प्रतिभाओं के चयन एवं सम्मान समारोह की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही समारोह के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु समाजबंधुओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। बैठक में समिति अध्यक्ष विकास मारोठिया, पूर्व अध्यक्ष कमलेश जलिंद्रा, कोषाध्यक्ष दीपचंद जलिंद्रा, एडवोकेट अभिषेक मारोठिया,रामस्वरूप जलिंद्रा, मदनलाल जलिंद्रा, बाबूलाल जलिंद्रा,रामकरण मारवाल, रमेश घोड़ेला, ओमप्रकाश जलिंद्रा, लक्ष्मीनारायण जलिंद्रा, सोहन घोड़ेला, नेमीचन्द जलिंद्रा, सागरमल जलिंद्रा ,सुरेश कुमार मारोठिया ,भँवरलाल जलिंद्रा, ताराचंद मारवाल,गोपाल बासनीवाल, सुनील कुमार सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा को और अधिक प्रभावी एवं गरिमामय बनाना तथा समाज में शिक्षा एवं उत्कृष्टउपलब्धियों को प्रोत्साहित करना रहा।

You might also like