3241 लोग लाभान्वित हुए ग्रामीण सेवा शिविर में
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक “ग्रामीण सेवा शिविर 2026” चलाया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत लगभग 22 विभागों के चिन्हित कार्यों का मौके पर निष्पादन एवं समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में पंचायत समिति श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत अरनिया एवं अजीतगढ़ की ग्राम पंचायत हरदास का बास में शिविर का आयोजन किया गया। जिनमें राजस्व विभाग के ऑनलाइन प्रमाण पत्र के 45, शुद्धिकरण के 54, नामांतरण के 28, विभाजन का एक , रास्ता के 9 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा अन्य विभागों मे ऊर्जा विभाग के 20, आयोजना विभाग के 30, खाद्य विभाग के 15, पंचायती राज विभाग के 22, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 15, परिवहन विभाग में 3, सहकारिता विभाग के 13, समाज कल्याण विभाग के 08, सार्वजनिक निर्माण विभाग के 05 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 3241 लाभार्थियों को लाभांवित किया गया।