बगड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। पीरामल गेट स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि अमित ओला थे। विशिष्ट अतिथि गिडानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, पीसीसी सदस्य रंजीत सिंह चंदेलिया और झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली रहे। अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत ने की। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने और आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर भी विचार-विमर्श किया।
इस दौरान कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष सैनी, पार्षद बलराज बिजारणियां, शुभकरण बरबड़, एडवोकेट उमराव सिंह बिजारणियां, पूर्व मनोनीत पार्षद श्याम लाल सैनी, प्रहलाद गोदारा, सुनील बुंदेला, पूर्व पार्षद सुभाष आल्हा, पूर्व चेयरमैन सत्यवीर बरबड़, पूर्व पार्षद जितेंद्र गोदारा, विकास आल्हा, लीलाधर सैनी, बजरंग चाहर, विनोद बुंदेला, भरत सिंह शेखावत, रामचंद्र कुलदीप, पूर्व सरपंच मदन लाल सैनी, खुड़ाना सरपंच महावीर गोठवाल, धर्मपाल बुंदेला, डीपी बोस, राधेश्याम सैनी, विजय बुंदेला, सीआर आल्हा, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य लालचंद सैनी, कांग्रेस मीडिया से विकास गुर्जर, संदीप बुड़ानिया, सुभाष भाम्बू, संगीत गोठवाल, कुलदीप भाम्बू, अवतार सिंह और महिपाल सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह पीटीआई ने किया।

You might also like