मंगलम गऊ मात मंगलम के साथ रवाना हुआ गौ ग्रास सेवा रथ
संजय सोनी
बुगाला (नवयत्न) । पं गणेश नारायण बावलिया बाबा मंदिर में गुरुवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गौ ग्रास सेवा रथ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और गोभक्तों की उपस्थिति में धार्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में पुजारी गोपालदास ने बाबा के दरबार में विशेष पूजा की।जिसके बाद सेवा रथ को गऊ मंगलम गऊ मात मंगलम की धुन के साथ रवाना किया गया।गौ ग्रास सेवा रथ का उद्देश्य क्षेत्र के घर-घर से गौ सामग्री को गोशाला में गायों के लिए नियमित रूप से पहुंचाना है। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गौ सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर विजयपाल सिंह शेखावत, सुभाष तुलस्यान,शौकत अली,कपिल कुमावत,महीपाल बुगालिया सहित अनेक ग्रामीण व गोभक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ सेवा के लिए निरंतर सहयोग का संकल्प लिया।