राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर स्वागत समिति की बैठक
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर स्वागत समिति की गई बैठक में आगामी 21,22,23 अगस्त में होने वाले राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर कार्यों का बंटवारा और कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां दी गई जिला सचिव किसान सभा उमराव सिंह ने तमाम तहसीलों की बैठक की रिपोर्ट पेश की । पूरे जिले में राज्य सम्मेलन की तैयारी चल रही है राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड निर्मल कुमार ने बताया कि आने वाले रविवार से प्रचार अभियान चलाया जाएगा और रविवार से जनसंपर्क शुरू किया जाएगा। तहसील सचिव विक्रम सोनी ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। ओर तहसील के प्रत्येक गांव में जाने का आह्वान किया आने वाले राज्य सम्मेलन में भोजराज जी महला को भोजन प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई । आय प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें चिमनाराम पांडर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया । और आंगनवाड़ी नेता सुशीला कंवर ने भी सम्मेलन हेतु पूर्ण समर्थन दिया गया । बैठक की अध्यक्षता पूर्णाराम सरावग ने की इस मौके पर गोविंद बेनीवाल, जयसिंह महलाना, श्योलाल फौजी , राउराम मेघवाल, हरपत धायल, किशन शर्मा, नितेश उपाध्याय, रमेश रोजानी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे और महा सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया ।