मेघवाल को कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार, क्षेत्र में हर्ष

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। कोटा कृषि विश्वविद्यालय की कुलगुरु (वीसी) डॉ विमला मेघवाल को कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने पर विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री चुन्नीलाल राजस्थानी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश महामंत्री गणेश तालनिया, कुम्भाराम हिम्मटसर, योगी अनिलनाथ सहित अन्य लोगों ने डॉ विमला मेघवाल को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। शनिवार को राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री चुन्नीलाल राजस्थानी ने दूरभाष पर डॉ विमला मेघवाल से बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की तथा नए दायित्व के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि डॉ विमला मेघवाल खाजूवाला से विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल की धर्मपत्नी हैं। उनके कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार संभालने पर क्षेत्र के लोगों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

You might also like