पुरुष एकल गायन प्रतियोगिता आज

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज द्वारा गुरुवार 23 अप्रैल,2026 को सुबह 10 बजे से कस्बे के डॉ एम एस हॉस्पिटल के पास स्थित चौधरी नाथूराम भामू रोटरी भवन में होने वाली “पुरुष एकल गायन (द्वितीय) प्रतियोगिता” का आयोजन किया जायेगा। क्लब के गिरिराज कयाल ने बताया कि इस नि:शुल्क प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाये गए है पहला ग्रुप “अ” जिसमे 18 वर्ष तक के लड़के, युवा भाग लेंगे, दूसरा ग्रुप “ब” में 18 वर्ष से उपर के लड़के, पुरुष भाग लेंगे। इसके प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव फ्रेंक्लिन, प्रोजेक्ट को-चेयरमैन सुरेश कुमार चोटिया व सागर मल शर्मा है। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट तथा दोनों वर्गों के विजेता व उपविजेताओ को मेंमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा।

You might also like